राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओ की समस्या
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_72.html
जौनपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती शशि मौर्या द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की सुगमता एवं त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य
से महिला जन सुनवाई एवं समीक्षा बैठक की गई।
सदस्य द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित को निर्देशित किया कि हॉस्पिटल क्लीनिक पर आधारित है उसकी सूची उपलब्ध कराए। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अपने विभाग की प्रेजेंटेशन के बाद सदस्य द्वारा निर्देशित किया गया कि कितना धन खर्च कर लिया है इसका भी विवरण आप उपलब्ध कराएं। तत्पश्चात जनसुनवाई में 07 प्रकरण आए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण कराया गया एक में विदाई कराई गई।
समीक्षा बैठक में संतोष कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, विपिन कुमार यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, अब्दुल कलाम सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, सुरेश पांडेय डीसी ट्रेनिंग बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, निपेंद्र क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष महिला थाना तारावती यादव, आर्य सरोज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय, एसएन मिश्रा नगर मजिस्ट्रेट, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, महिला हेल्पलाइन से रश्मि मिश्रा ने प्रतिभाग किया।