पेड़ कटाई का सिलसिला है जारी, अंकुश लगाने में प्रशासन फेल



जलालपुर ( जौनपुर ) :स्थानीय थाना क्षेत्र में  प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का सिलसिला बदस्तूर जारी है वन माफिया किसी न किसी गांव से आये दिन प्रतिबंधित पेड़ो को काटकर बड़े ही आसानी से उठा ले जा रहे हैं। पेड़ो की कटाई का सिलसिला है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है।
अभी नेवादा गांव में हुए पेड़ कटाई का मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ कि वन माफिया  तालामझवारा गांव में नीम का पेड़ काटने लगे। पेड़ कटाई का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। वन माफियाओं पर अंकुश लगाने में यहां का प्रशासन पूरी तरह फेल नजर आ रहा है।
क्षेत्र के तलामझवारा गांव में सोमवार से लबे रोड  दिनदहाड़े नीम के पेड़ो की  धडल्ले से कटाई चल रही है। पेड़ कटाई करने वालों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। 
इसे पहले भी गुरुवार की सुबह लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग से सटे लगभग सौ मीटर दूर नेवादा गांव के शहीद मार्ग पर लगे करीब आधा दर्जन सागौन के पेड़, 19नवम्बर को प्रधानपुर गांव से नीम के हरे पेड़ों को  काटा कर वन माफिया उठा ले गये ।देखा जाय तो 15 दिन के अंदर  त्रिलोचन, मकरा, लालपुर गांव सहित अन्य गांवों से वन माफिया दो दर्जन से अधिक पेड़ अवैध रूप से   काट कर  उठा ले गये।
ग्रामीणो की सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। मामला मीडिया में आने के बाद कार्रवाई के नाम पर बस कोरम पूरा किया गया। यही कारण है कि  बेखौफ वन माफियाओं पर अंकुश लगाने में यहां की पुलिस व वन विभाग पूरी तरह फेल है। चर्चा यह भी जोरों पर है कि प्रशासन की मिलीभगत से ही पेड़ काटे जा रहे हैं।
प्रशासन का यही हाल रहा तो पर्यावरण को दूषित होने से  कैसे बचाया जायेगा यह चिंता का विषय।
इस संबंध मे  जब भी क्षेत्राधिकारी केराकत से बात  किया जाता है तो उनके द्वारा वन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही जाती है। परंतु इसका  असर  कहीं पर दिखाई नहीं दे रहा है।वन माफिया बेखौफ पेड़ों की कटाई कर रहें है।

Related

featured 5587939029417834832

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item