ट्रैफिक सिपाही सुर्खियों में

जौनपुर। आये दिन अपने कारनामों से सुर्खियों में रहने वाली पुलिस एक बार फिर हर आमो-खास की जुबां पर है। यूं तो पुलिस अधीक्षक ने बार-बार कहाकि पुलिस और आमजनता के बीच संबंध मधुर होने चाहिये इसके ठीक उलट उनके मातहत हैं कि अपने आला अधिकारियों की हिदायतों को भी ठेंगे पर रखते हैं। इन दिनों ट्रैफिक का एक सिपाही सुर्खियों में है। इस सिपाही का नाम आजम सुहेल है। आये दिन उक्त सिपाही नगर के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर ड्ïयूटी के दौरान सम्भ्रांतजनों से बदसूलकी किया करता है जिससे आम लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। मंगलवार की सुबह सिपाही की ड्ïयूटी ओलन्दगंज चौराहे पर लगी थी। रोज मर्रा की तरह लोग अपने घरों से निकलकर अपने-अपने कामों की तरफ जा रहे थे। हमेशा की तरह ओलन्दगंज चौराहे पर जाम लग गया। वहां पर तैनात बदतमीज किस्म के सिपाही आजम सुहेल ने जाम हटवाने की बजाय दो चक्का वाहन चालकों और अन्य राहगीरों से बदतमीजी पर उतर आया। कभी किसी ई आटो रिक्शा चालकों को थप्पड़ जड़ देता तो कभी किसी दुपहिया वाहन चालक को गालियों से नवाज देता। इस सिपाही की हरकतों को देखकर वहां मौजूद सम्भ्रांतजनों ये कहते नजर आये कि पुलिस कभी सुधर नहीं सकती। अपने कर्तव्यों का पालन करने के बजाय जनता का शोषण करने में ही लिप्त रहती है। सूत्रों की माने तो उक्त सिपाही का एक ही काम है सिर्फ नो एंट्री वाली जगहों पर बड़े चार चक्का वाहनों को पैसे के बल पर एंट्री दे देता है जिसके ही कारण नगर में जाम की स्थिति लग जाती है।

Related

featured 4885364806475647488

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item