समारोह पूर्वक हुआ राजदेव सिंह के मूर्ति का अनावरण, जानिए पूर्व सांसद का राजनीतिक इतिहास

जौनपुर। सन् 1963 लोकसभा के उप चुनाव में जनसंघ के संस्थापक प. दीनदायाल उपाध्याय को भारी शिकस्त देकर जौनपुर की राजनीति में इतिहास रचने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जौनपुर के पूर्व सांसद स्व.राजदेव सिंह की प्रतिमा अनावरण किया गया। उनके पैतृक गांव सिरकोनी ब्लाक के नाथूपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्थापित किया की गयी पूर्व सांसद की प्रतिमा का लोकार्पण जफराबाद के विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह और डीएम दिनेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर जिले के राजनीतिज्ञ,शिक्षाविद् और बुध्दजीवियों ने राजदेव सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।
सिरकोनी ब्लाक के नाथूपुर गांव के मूल निवासी राजदेव सिंह पढ़ाई लिखाई करके इंजीनियर बनना चाहते थे। वे हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय मे दाखिला लिया था। लेकिन इसी बीच मदन मोहन मालवीय जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आन्दोलन में कुद गये थे। देश आजाद होने के बाद वे कांग्रेस से जुडकर राजनीति शुरू किया।  सन् 1963 में जौनपुर के सांसद ब्रहजीत सिंह की मौत के बाद यहां खाली हुई सीट पर कांग्रेस ने राजदेव सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया। उधर जनसंघ के संस्थापक प. दीनदायाल उपाध्याय खुद इस सीट पर अपने राजनीतिक कैरियर का पहला चुनाव लड़ने के लिए आ गये। एक तरफ जनसंघ के हाईप्रोफाई नेता थे दूसरी तरफ जमीनी नेता राजदेव सिंह। चुनाव प्रचार जोरशोर हो रहा था। दीनदयाल उपाध्याय के चुनाव प्रचार की कमान राजा जौनपुर यादवेन्द्रदत्त दुबे, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सम्भाले हुए थे। एक दिन चुनाव प्रचार के दरम्यान दीनदयाल उपाध्याय ओलंदगंज तिराहा (पकड़ी चौराहे) पर पहुंचे तो वहां पर राजदेव सिंह काफी संख्या में रिक्शा चालको के साथ बैठकर बीड़ी पी रहे थे। भीड़ देखकर दीनदायाल ने पुछा ये कौन है साथ चल रहे नेताओ ने बताया कि यही राजदेव सिंह है जो आप के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। दीनदयाल जी ने तुरन्त कहा कि अब मै चुनाव हार गया। उनका यह जवाब सुनते ही लोग आश्चर्य चकित रह गये। चुनाव परिणाम आया तो राजदेव सिंह के सिर पर जीत के सेहरा बध गया। उसके बाद राजदेव सिंह जीत की हैक्ट्रिक लगाया था। वे लगातार तीन चुनाव जीतकर 1977 तक जौनपुर के सांसद रहे। यह रिकार्ड आज तक कोई तोड़ नही पाया है।
 36 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके पैतृक गांव के प्राथमिक विद्यालय नाथूपुर में राजदेव सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव वर्मा,मुख्यअतिथि जफराबाद के विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने समारोह पूर्वक मूर्ति का लोकार्पण किया।

विधायक डा.हरेंद्र प्रसाद सिंह ने  कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी रहे पूर्व सांसद ठाकुर राजदेव सिंह सही मायने में जन नेता रहे। वे राजनीतिक शुचिता, ईमानदारी व कर्तव्य परायणता के पर्याय रहे। आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाते हुए जेल की सलाखों के बीच वर्षों गुजारने वाले राजदेव सिंह ने राजनीति में भी जन सेवा की ऐसी मिसाल पेश की जो आज भी प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।
विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सेनानियों के संघर्षों का ही परिणाम है कि आज हम खुली हवा में चौन की सांस ले रहे हैं। शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में उनकी बहुत बड़ी भूमिका है। हमें जो भी जिम्मेदारियां मिली हैं उसे बोझ नहीं बल्कि सेवा मानकर कर्म करें इसी में जीवन का सच्चा आनंद है। इस जिले के शिक्षकों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के सौ उत्कृष्ट विद्यालयों में 18 इस जिले के विद्यालयों का होना अपने आप में यह बताने के लिए काफी है कि यहां के शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का गुरुतर निर्वहन भलीभांति कर रहे हैं। इसके पहले पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पी सी विश्वकर्मा, आशुतोष सिंह, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के आयोजन की जमकर तारीफ की और कहा कि इससे भावी पीढ़ी को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इसके पूर्व शिक्षक नेता लाल साहब यादव, रविचंद यादव, संजीव सिंह, सर्वेश सिंह, साजेश सिंह, संजय सिंह, मतोले सिंह, रानू सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह आदि ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में ‘क्रांति के वे दिन’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पूर्व सांसद के पौत्र अशोक सिंह व मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव वर्मा व संचालन रामदुलार यादव ने किया। कार्यक्रम आयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर भारती सिंह, उषा सिंह, अनिल सिंह, पद्माकर राय, सुनील यादव, राम मिलन, राकेश पांडेय, संजय जेब्रा, डॉ ब्रजेश यदुवंशी ,जय प्रकाश कामरेड सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविन्द शुक्ला ने किया। 

Related

news 3495857095803222655

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item