हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी का हुआ स्वागत
https://www.shirazehind.com/2020/02/blog-post_25.html
जौनपुर। हिंदू युवा वाहिनी (भारत)के समाजवादी पार्टी मे विलय के बाद सपाईयों नें खुशी जाहिर किया। इसी क्रम मे हिंदू युवा वाहिनी भारत के प्रदेश प्रभारी चंदन विश्वकर्मा का शुक्रवार दोपहर समाजवादी पार्टी के सदस्यो द्वारा चैकियां क्षेत्र मे माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी चंदन विश्वकर्मा नें हिंदू युवा वाहिनी भारत का सपा मे विलय को अद्भुत संगम बताया।कहा की सपा से मिलकर हम एक नए इतिहास का सृजन करेंगे।जिसका असर अन्य दल आगामी चुनाव मे देखेंगे। सपा नेता शानें आलम नें कहा की समाज के विकास तथा उत्थान के लिए हम एक साथ मिलकर चलने के लिए तैयार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय शर्मा,शैलेष यादव नें किया।सपा नेता शाने आलम,पंकज विश्वकर्मा,ऋषभ विश्वकर्मा, संदीप यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

