दो लेखपालों की हुई पिटाई

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर  क्षेत्र के सरायरुस्तम कमालपुर गांव में ग्रामसभा की भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने गये दो लेखपालों पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। घायल लेखपालों ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गांव में धरती लाल का मकान बन रहा था, किसी ने गांव के हलका लेखपाल राहुल सिंह को जानकारी दी कि निर्माण कार्य ग्राम समाज की भूमि पर हो रहा है। जांच के लिए लेखपाल राहुल सिंह के साथ बड़ागांव के लेखपाल धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो निर्माण कार्य चल रहा था। लेखपालों ने निर्माण कार्य रोकने को कहा तो लोग भिड़ गये। आरोप है कि दोनों लेखपालों की पिटाई कर दी। मोबाइल, बाइक क्षतिग्रस्त किया और अभिलेख भी फाड़े। दोनों लेखपाल किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अरविद यादव ने बताया कि लेखपालों के द्वारा तहरीर दी गई है मामले की जांच की जा रही है।


Related

featured 4146623019014653175

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item