शार्ट सर्किट से लगी आग से 25 बीघा फसल स्वाहा

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव में बीते शुक्रवार शार्ट सर्किट के चलते लगभग 25 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गयी। वहीं इसको लेकर पीड़ितों में हाहाकार मच गया है। उक्त गांव के रविन्द्र सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक प्रजापति, बाबूराम यादव, पन्ना यादव, सलकन राजभर सहित तमाम किसानों की फसल देखते देखते ही जलकर राख हो गयी। इस बाबत किसान बाबू राम का कहना है कि इस मुश्किल समय में हम लोगों का जो एक मात्र संसाधन था जिससे हम लोगों के परिवार का भरण पोषण होता था, वह वह नष्ट हो गया है। वहीं सूचना पाते ही मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल ने निरीक्षण किया। साथ ही लोगों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। वहीं पीड़ित लोगों ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Related

news 5599879442945079377

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item