लाॅकडाउन तोड़ने वाले के माथे पर पुलिस लगा रही है काला टीका, हड़कंप
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_499.html
जौनपुर। पुलिस ने लाॅकडाउन तोड़ने वाले पर अब लाठी तोड़ने के बजाय माथे पर काला टीका लगाकर अभिनंदन कर रही है। पुलिस के इस नायाब दण्ड से बे वजह सड़कों पर सैर करने वालो में हड़कंप मच गया है। पुलिस का मानना है कि इससे उनका समाजिक मर्दन हो रहा है। युवाओं के माथे पर लगे काले टीके को देखकर अन्य लोग लाॅकडाउन तोड़ने से परहेज करेगें।
कोरोना वायरस की कमर तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लाॅकडाउन कर दिया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बार बार आवाह्न कर रहे है कि लोग अपने घरो में रहे अनावश्यक रूप से घरो से बाहर न निकले। इसके बाद भी लोग लाॅकडाउन को तोड़कर सड़को पर घूम रहे है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नही कर रहे है। पुलिस कई बार इन युवाओं को समझाने का प्रयास किया समय समय पर लाठियों का प्रयोग किया इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नही ले रहे है। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आज से ऐसे लोगो के खिलाफ दूसरा रास्ता अख्तियार करते हुए लाॅकडाउन तोड़ने वालों के माथे पर काला टीका लगाकर अभिनंदन किया जा रहा है। सीओ सिटी का मानना है कि जब ये लोग अपने घरो में जायेगे तो उनके बच्चे भाई व मोहल्ले को टीके को देखकर सड़क पर आने से डरेगें।