कोइलहरी में ग्रामीणों को अशोक सिंह ने किया राशन वितरित
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_429.html
जौनपुर। गांवों के मेहनतकश मजदूरों को लाकडाउन के दौरान होने वाली मुश्किलों से उबारने के लिए उन तक राहत सामग्री पहुंचाने के अपने अभियान के तहत वरिष्ठ समाजसेवी उद्योगपति अशोक सिंह ने जिले के मड़ियाहूं तहसील के कोइलहरी गांव का रुख किया। सामाजिक कार्यकर्ता सनी सिंह के सानिध्य में यहां खाद्य सामग्री वितरित की गई । इस वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ साथ जनजागरण भी किया गया। अशोक सिंह ने बताया कि सरकारी और निजी तौर पर हम तालाबंदी की मार झेल रहे लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों सेअपील है कि वह अपने घरों में रहें। बिना जरूरत कहीं भी भीड़ न लगाएं। सबको आवश्यक सामग्री मिलती रहेगी।इस सामग्री वितरण कार्य में सनी सिंह के साथ सत्येन्द्र सिंह, प्रदीप यादव ,ओम प्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

