सामान्य स्थिति होने तक चलती रहेगी रसोई: विहिप

जौनपुर।  विश्व हिन्दू परिषद जिले भर में लगातार जन सेवा का कार्य अनवरत रूप से कर रही है, रोज की भांति आज भी विहिप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ राकेश चंद दुबे के नेतृत्व में भोजन के पांच सौ पैकेट प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत मंदों में वितरित किया। जिला सह मंत्री शम्भु शर्मा ने कहा कि जब तक देश की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती और सभी लोग अपने अपने काम पर नहीं लौट जाते, तब तक विश्व हिन्दू परिषद गरीबों व जरूरत मंदों की लगातार सेवा करता रहेगा। इसी क्रम में विश्व हिन्दू परिषद की *खेतासराय* प्रखंड द्वारा भी प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से पांच सौ लोगों का भोजन वितरित किया गया उक्त जन सेवा कार्य में अलग अलग स्थानों पर में मुख्य रूप से जिला सह मंत्री पंकज तिवारी मोंटी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ आशीष मिश्र, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह सुख्खु, नगर मंत्री अजय चौबे, कार्याध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, राहुल सिंह, डॉ आर पी सिंह, सतीश निषाद, अरुण शर्मा सुबास प्रजापति, दिलीप प्रजापति, अमित, सुशील शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे। 

Related

news 7553562592820977371

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item