अन्य राज्यों फंसे मजदूरों की मदद के लिए ललई यादव ने सीएम को लिखा पत्र

शाहगंज, जौनपुर। कोरोना संकट के कारण किए गए देश व्यापी लॉकडाउन में  गैर राज्यों में लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के श्रमिक व कामगार फंसे हुए हैं। 15 प्रदेशों में फंसे जिलेंभर के हजारों निवासी मजदूरो को उनके गृह क्षेत्र में वापस लाने के लिए शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि प्रांतों में फंसे हुए जनपद के लगभग दस हजार से अधिक मजदूरों की सूची संलग्न करते हुए मुख्यमंत्री से अनुरोध की है कि मामले के संबंध में संबंधित अधिकारियों को यथावश्यक आदेश दें। ताकि ऐसे कामगारों को शीघ्र वापस लाने की व्यवस्था की जा सके। साथ ही उन्होंने संबंधित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और नोडल अधिकारियों को भी पूर्ण विवरण के साथ सूची प्रेषित की है। इसके पहलें विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे कामगारों को अपना विवरण देने की अपील की थी जो वापस अपने घरों को आना चाहते हैं।

Related

news 3883154970557551163

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item