जौनपुर में कोरोना ने ली एक और जान


जलालपुर ( जौनपुर )  बयालसी इण्टर कालेज में मुम्बई से 16 मई को आए एक अधेड़ व्यक्ति को कोरोन्टाइन किया गया था शनिवार को उसकी हालत गम्भीर होने से मौत हो गयी । मौत की पुष्टि सीएचसी अधीक्षक डा. मनोज सिंह ने किया और उन्होंने बताया कि 19 मई को सेम्पल जाँच के लिए भेजा गया था । रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आया है । 
 बताते है कि बाँकेलाल उम्र 55 पुत्र बुद्धिराम मौर्य निवासी कदहरा देवकली मुफ्तीगंज केराकत जौनपुर अपने 15 वर्ष के पुत्र अतुल के साथ मुम्बई से 16 मई को वाराणसी आए । वहाँ से जब बस में बैठे तब इनको परेशानी शुरू हुई । बयालसी इण्टर कालेज में थर्मल स्क्रैनिंग करने पर टेम्प्रेचर अधिक होने पर वही कोरोन्टाइन कर दिया गया था । इनके लड़के अतुल को होम कोरोन्टाइन के लिए भेज दिया गया । बाँकेलाल का 19 मई को सेम्पल जाँच के लिए भेजा गया था । और शनिवार 23 मई को दोपहर लगभग एक बजे इनकी मृत्यु हो गयी । नोडल अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया की दो दिन पहले से बाँकेलाल का तबियत अधिक खराब होने की लिखित सूचना दे दिया था । बाँकेलाल की पत्नी राजमनी ने बताया कि मेरे पास एक लड़के के अलावा तीन लड़कियां है जिसका नाम अंजली शादीशुदा है और पुलिस की नौकरी करती है । बन्दना 18 वर्ष तथा कली 13 वर्ष की है । मेरे पति मुम्बई कान्दीबली में एक कम्पनी में काम करते थे । ऐसी हालत में अब मै परिवार की परवरिश कैसे करूगी । वही अकेले कमाने वाले थे । सूचना पर जिलाधिकारी दिनेश सिंह , पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार , उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश पाठक , खण्ड विकास अधिकारी पी. के त्रिपाठी ,सीएचसी अधीक्षक डा. मनोज सिंह , कानूनगो व लेखपाल , सिग्रेटरी पति संजय कुमार और थानाध्यक्ष विनोद सिंह हमराहियों के साथ मौजूद रहे । सीएचसी अधीक्षक ने बताया की शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा बल्कि प्रोटोकॉल से फालो करके उसी माध्यम से जला दिया जाएगा ।

Related

news 3605567096780378191

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item