सद्भावना पुल से शाही पुल का दीदार करने वालो सावधान , कही आप की जान ही न पड़ जाय सांसत में

जौनपुर । यदि आप सद्भावना पुल से शाही पुल का नजारा लेने या ठंडी हवा लेने के लिए पहुंच रहे है तो आप सावधान हो जाइए , क्यो कि पुल पर प्रकाश के लगाए गए स्ट्रीट लाइट के बिजली के तार कई स्थानों पर कट गया है , जरा सी लापरवाही आप की जान ले सकती है । ऐसा एक जगह नही बल्कि कई स्थानों पर है ।
मालूम हो कि शहर का सद्भावना पुल शहरवासियों के लिए एक तरह से पिकनिक स्पॉट है , पुल की दोनों तरफ की जनता खुली हवा लेने व  विहंगमदृश्य का लुफ्त उठाने के लिए सद्भावना पुल पर आते है इसके अलावा नदी के किनारे होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यकर्मो को लोग इसी पुल से देखना पसंद करते है । इस पर प्रकाश के लिए नगर पालिका प्रशासन ने दर्जनों स्ट्रीट लाइट लगाया है । लाइट को जलाने के लगाए गए तार जगह जगह कट गया है । इस तरफ़ नगर पालिका के कर्मचारियों का कोई ध्यान ही नही है ।  

Related

news 8541684561607370812

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item