करेंट की चपेट में आने से स्टांप विक्रेता व युवक की मौत
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_831.html
जौनपुर। शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर करेंट की चपेट में आने से स्टांप विक्रेता व युवक की मौत हो गई।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी स्टांप विक्रेता विमलेश त्रिपाठी (50) सुबह करीब नौ बजे अपने घर की छत पर गिर गए टिन शेड को बारिश के दौरान ठीक कर रहे थे। इसी दौरान टिन शेड के बगल में लगे अर्थिंग तार के छू जाने से टिन शेड में करेंट प्रवाहित हो गया। चपेट में आने से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर सरपतहां थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव का धीरज प्रजापति (25) शुक्रवार की रात करीब एक बजे घर में बिजली का तार ठीक कर रहा था। तार में उतरे करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। परिवार वाले राजकीय पुरुष चिकित्सालय ले गए । डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।