कार सहित गोमती नदी में कूदा युवक , मौत

जौनपुर।  बक्शा थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव स्थित छुंछा घाट पर शुक्रवार की देर रात्रि घर से नाराज होकर निकले युवक कार सहित गोमती नदी में कूद गया। घटना को अंजाम देने से ठीक पहले युवक अपनी मां से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। रात्रि में ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह चार घंटे अथक प्रयास के बाद गोताखोरों ने कार व शव को खोज निकाला। 
 सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला निवासी स्व. रामधनी के दो पुत्रों में छोटा राजेश यादव उर्फ गोली (28) मुंबई में रहकर भाड़े पर कार चलाता था। लॉकडाउन में वह पत्नी व डेढ़ वर्ष के पुत्र के साथ कार से घर आ गया था। पत्नी, पुत्र को छोड़कर राजेश कार लेकर पुन: मुंबई चला गया। चार दिन पहले राजेश फिर कार लेकर मुंबई से घर आ गया। शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे वह किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर कार लेकर निकला। छुंछा घाट पर गोमती पुल से मां सोना देवी से मोबाइल फोन पर संपर्क कर नदी में कूदने की बात कही और फोन काट दिया। घर में कोहराम मच गया। बड़े भाई राकेश यादव ने छुंछा पुल पर पहुंचकर यूपी-112 पर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार के नदी में जाने का निशान देख पुष्टि की। पुलिस ने रात्रि में गोताखोरों के न मिलने पर शनिवार की सुबह छह बजे तलाशी अभियान शुरू कराया। गोताखोर नदी में जाल डालकर तलाश में जुट गए। करीब चार घंटे अथक प्रयास के बाद घटनास्थल से चार सौ मीटर दूर कार व चालक सीट पर मृतक का शव मिला। शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। स्वजन शव लेकर घर चले गए।


Related

news 3166777323334882465

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item