भाजपा परिवार सम्पर्क अभियान सभी बूथों पर हुआ पूरा : पुष्पराज सिंह

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  पुष्पराज सिंह जी ने कहा कि परिवार सम्पर्क अभियान आज आखिरी दौर में है आज तक हाट स्पॉट के 25 बूथ को छोड़कर शेष सभी 1869 बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बड़ी लगन से परिवार सम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्क कियेआज मुख्य रूप से राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने बूथ नम्बर 90 सम्पर्क करते हुए कहा कि आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा देश मे दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी है उससे मोदीजी को बल मिला है और बिना दबाव के कार्य करने का जो छूट मिला उसी का नतीजा आज आर्टिकल 370 की बात हो, राम मंदिर निमार्ण की बात हो, तीन तलाक की बात हो या फिर नागरिकता संसोधन बिल की बात हो ये सभी उपलब्धि आप के प्रेम का परिणाम है। प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य श्री विद्यासागर सोनकर ने आज बूथ नम्बर 361 पर सम्पर्क करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए देश मे 450 से नए एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूलों के निर्माण का अभियान भी शुरू किया गया है जिससे आदिवासी बच्चों का भविष्य बन सके।महिला आयोग की सदस्य श्रीमती शशि मौर्य ने बूथ नम्बर 265 पर सम्पर्क करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिये बहुत काम किये है चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, मुफ्त गैस कनेक्शन हो, शौचालय की हो, महिलाओं के लिए जन धन खाता हो या महिला पेंशन दिलाये। इसी क्रम में पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने बूथ नम्बर 324 पर सम्पर्क किये, उच्चतर शिक्षा आयोग सदस्य प्रो आर एन त्रिपाठी जी ने बूथ नम्बर 344 पर सम्पर्क करते हुये कहा कि मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में जहाँ सर्जिकल स्ट्राइक हुई, एयर स्ट्राइक हुई, वही हमने वन रैंक वन पेंशन, वन नेशन वन टैक्स (GST), किसानों की MSP की बरसो पुरानी मांगों को भी पूरा करने का काम किया, वही हमने ग़रीबो के बैंक खाते खोलकर ग़रीबो को उठाने का कार्य किया है।श्याम मोहन अग्रवाल ने बूथ नम्बर 330 पर सम्पर्क किये, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा पवन पाल ने बूथ नम्बर 101 जहरुद्दीन पर सम्पर्क किये साथ में तमाम कार्यकर्ता बन्धु ने सम्पर्क किये । Attachments area

Related

news 840456980485898610

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item