सादगी के साथ मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_95.html
जौनपुर। समाजसेवी और पूर्व प्रवक्ता जय हिंद इंटर कॉलेज तेजीबाजार के विरसादपुर गांव के निवासी स्वर्गीय
डॉ रामचंद्र सिंह उर्फ डॉ चड्ढा आज उनकी 8वां पुण्यतिथि मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी पूर्ण ढंग से मनाई गई
इस मौके पर पौत्र शिवम सिंह ने कहा की दादाजी को गुजरे 8 वर्ष हो गए हैं, लेकिन उनकी सीख आज भी मुझे समाजसेवा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दे रही है। हमेशा सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास करते थे। गरीबों की मदद, और अन्य परोपकार उन्होंने किए। उनका मानना था कि जरूरतमंदों पर खर्च करने से धन कभी घटता नहीं है। यह उन लोगों के काम आता है, जिनको इसकी ज्यादा जरूरत होती है। इस मौके पर उनके पुत्र डॉ बृजेश कुमार सिंह राजेश कुमार सिंह कार्तिकेय सिंह शुभम सिंह अर्जुन सिंह शौर्य सिंह देव सिंह इंद्रसेन सिंह विभा सिंह डॉ निहारिका सिंह आभा सिंह अमित सिंह विशाल सिंह विशाल जायसवाल प्रिंस सिंह तमाम परिवारगण और मित्र मौजूद रहे

