मुकदमा उठाने की धमकी दे रहे आरोपी
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_986.html
जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम बक्शा की बाग आलापुर में रहने वाले सन्तोष कुमार शिल्पकार ने जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में उसकी पुत्री के अपहरण करने के बारे में कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। सन्तोष ने जिलाधिकारी को बताया कि वह प्रतापगढ़ जनपद के थाना नबाबगंज का निवासी रोजी के सिलसिले में नौपेड़वा बाजार में किराये के मकान में रहता है। उसकी लड़की को उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह शौच के लिए गयी थी। काफी मेहनत के बाद पुलिस ने 363 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने गोलू यादव को उठाया था और उसे छोड़ दिया।उसके बाद उसे धमकी दी जा रही है कि मुकदमा उठा लो नहीं तो तुम्हे जान से मार देगें। इस मामले में पांच लोग नामजद है। बाद में उसकी पुत्री ने फोन कर बताया कि ये लोग ज्यादती करते है और धमकी देते है। किसी की मदद से मेरे पुत्री घर आ गयी तो बक्शा थाने पर सूचना दिया। लड़की को पुलिस को सौप दिया और उसे महिला अस्पताल में कई दिनो से रखा गया न तो उसका बयान लिया जा रहा है न मेडिकल कराया जा रहा है। लड़की से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि पुलिस उसपर दबाव बना रही है कि आरोपी निर्दोश है और मनमाने तरीके से बयान दर्ज करना चाहती है। उसने मांग किया कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफदण्डात्मक कार्यवाही की जाय और पुलिस को मनमानी करने से रोका जाय।

