जगह-जगह हुई मारपीट,23 लोग घायल
https://www.shirazehind.com/2020/07/23_27.html
जौनपुर।जिले में जगह-जगह हुई मारपीट की घटनाओं में 23 लोग घायल हो गए। सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में धान की फसल उखाड़ने को लेकर सोमवार को सवेरे दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में वृद्धा समेत छह लोग घायल हो गए।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी गांव निवासी सिकंदर यादव व मनोज यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को लाठी-डंडे चल गए। इसमें सिकंदर पक्ष के छह व मनोज यादव पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी थाना क्षेत्र के काफरपुर गांव में सोमवार को मवेशियों के फसल चरने को लेकर मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से हमला कर अमला प्रसाद व उनके परिवार के कन्हैया को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पक्ष ने तमंचे से फायरिग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपित को बाइक समेत हिरासत में ले लिया है।