पुलिस मुड़भेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार , दरोगा घायल
https://www.shirazehind.com/2020/07/blog-post_31.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली से घायल 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी अश्विनी सिंह और दस हजार रुपये के इनामिया सोनू सिंह उर्फ सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य बदमाश भागने में सफल हो गए। उनकी तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
लूट की घटनाओं में वांछित चार शातिर अपराधियों के बाइक से जलालपुर से थानागद्दी की तरफ जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष जलालपुर ओम नारायण सिंह ने सहयोगियों के साथ पीछा कर लिया। उधर, केराकत व चंदवक थानों की भी पुलिस ने घेराबंदी कर ली। रात करीब सवा दो बजे खर्गसेनपुर गांव की नहर की पुलिया के पास बदमाश खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर गोलियां चलाते हुए नहर के रास्ते सोहनी गांव की तरफ भागने लगे। इस दौरान एसआइ संजय सिंह को हाथ में गोली लग जाने पर पुलिस ने भी फायरिग शुरू की। इसमें एक बाइक सवार बदमाश पैर में गोली लगने के बाद साथी सहित गिर पड़ा और दो भाग निकले। गोली से घायल बदमाशों में एक अश्विनी सिंह निवासी चक्के रामपुर पराऊगंज थाना जलालपुर जबकि दूसरा दस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित सोनू सिंह उर्फ सुनील सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह निवासी गद्दोपुर, थाना जंसा जिला वाराणसी है।