मामूली विवाद में जमकर मारपीट , गोलीबारी , चार घायल

जौनपुर। जिले में सोमवार की रात बाइक से टक्कर लगने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट के दौरान फायरिंग का भी आरोप है। इसमें दोनों पक्ष से 4  लोग घायल हुए हैं। सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ढंडवारा गांव निवासी इरफान अहमद का परिवार मुंबई में रहता है। लॉकडाउन के कारण इन दिनों परिवार गांव आया है। सोमवार को दिन में ग्राम प्रधान के परिवार के लड़कों से बाइक में टक्कर लगने का कारण विवाद हो गया था। इसी मामले में देर रात दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। लाठी डंडे से मारपीट के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग का भी आरोप है। मारपीट और फायरिंग में प्रधान पक्ष के साकिब(48) पुत्र नसीम अहमद, अकमल(30) पुत्र अमजद, कासिफ(25) पुत्र साकिब घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से इरफान अहमद(30) पुत्र अनवारूल हक, ज़ैद(32) पुत्र इस्तियाक अहमद घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात की गई है। एसपी सिटी संजय कुमार  ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस वारदात में चार लोग घायल हुए है जिसमे एक को गोली लगी है  ,पुलिस घटना में प्रयुक्त असलहा समेत दोनों पक्षों से 13 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Related

news 5746910816695823666

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item