पुलों की ताकत की हक़ीक़त जानने जौनपुर पहुंची सेतु निगम की टीम

जौनपुर।  जनपद में पुराने हो चुके पुलों की जांच के लिए शुक्रवार को लखनऊ मुख्यालय से सेतु निगम की टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने बड़ी मशीन से पुल की मजबूती परखी। टीम ने नगर के शास्त्री पुल व सुजानगंज के पुल को बारीकी से देखा। यह जांचा गया कि यह पुल कितने दिन और चलेगा, मरम्मत की कितनी आवश्यकता है। सेतु निगम की लखनऊ मुख्यालय से पुराने पुलों की जांच के लिए टीम 12 बजे नगर के शास्त्री पुल पर पहुंची। इसमें करीब एक दर्जन इंजीनियर व कर्मचारी रहे। बड़ी मशीन के जरिए कर्मी उस पर खड़े होकर पुल के नीचे उसकी मरम्मत को पास देखे। नीचे की बेयरिग, बीम, गार्डर आदि देखा। करीब तीन घंटे टीम यहां रही। इसके बाद सुजानगंज-इलाहाबाद रोड पर रायपुर पुल पर पहुंची। यह पुल करीब 50 से 60 वर्ष पुराना है। टीम दो दिन और पुराने पुलों की जांच करेगी। पुल की गुणवत्ता को देखने के बाद रिपोर्ट शासन स्तर पर भेज दिया जाएगा। उसके बाद पुलों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस बाबत सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक जेपी गुप्ता ने बताया कि जिले के पुराने पुलों की जांच के लिए लखनऊ मुख्यालय से टीम आई है। यह तीन दिवसीय दौरे पर है, जो जर्जर पुलों की जांच करके शासन को अपनी रिपोर्ट सौपेंगी।

Related

news 7829599473655830998

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item