महिला ने लगायी फासी, दरवाजा तोड़कर बचायी गयी उसकी जान

   


  जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के  बकुलियां गांव में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने आत्महत्या के इरादे से फांसी लगा ली। समय रहते चरवाहों की नजर पड़ गई और उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचा ली। मामला कोतवाली पहुंचने पर घंटों चली पंचायत में कोई समाधान नहीं निकला। 

उक्त गांव के अमन कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व चंदवक थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव की रानी के साथ हुई थी। अमन मुंबई में किसी दवा कंपनी में बतौर डिलिवरीमैन काम करता है। लाकडाउन में वह घर आ गया। घर आने पर कंपनी की एक महिला कर्मी अक्सर फोन कर उससे बात करती रही। यह रानी को नागवार लग रहा था। रविवार की सुबह फिर उसका फोन आने पर रानी ने विरोध जताया। इसी पर दोनों में कहासुनी हो गई। रानी ने गुस्से में अपने कमरे में जाकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। स्वजनों के कहने पर भी वह दरवाजा नहीं खोल रही थी। इसी बीच वहां मवेशियों समेत पहुंचे औरी गांव निवासी चरवाहों ने मामला संज्ञान में आने पर कुल्हाड़ी का प्रयोग कर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर रानी छत में लगे पंखे में गमछा से फंदा बनाकर लटक चुकी थी। चरवाहों ने उसे पकड़ लिया और जल्दी से फंदा काटकर नीचे उतारा। उसकी सांसें चल रहीं थीं। उल्टी होने के बाद वह होश में आ गई। इसी बीच खबर पाकर उसके मायके से लोगों के आने पर फिर विवाद होने लगा। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाई। घंटों चली पंचायत में कोई नतीजा नहीं निकला तो पुलिस ने अमन को रोककर अन्य लोगों को वापस लौटा दिया।

Related

news 382767986731788079

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item