पुलिस ने प्रेमी युगल की कराई शादी

   


 जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के  मारिकपुर निवासी एक सप्ताह पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल को बरामद करने के बाद मंगलवार को परिवार की रजामंदी से थाना परिसर में बने राम जानकी मंदिर में शादी करा दी गई। 

कुछ दिनों पहले आजमगढ़ निवासी उसका प्रेमी मुंबई से पहुंचा था। इसके बाद दोनों साथ रहने के मकसद से घर से भाग गए। पुलिस का दबाव पड़ा तो दोनों पुलिस के सामने हाजिर हो गए। काफी समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी, जिसके बाद घरवालों की रजामंदी से दोनों का विवाह करा दिया गया। यह घटना दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।



Related

news 1880574627489928327

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item