मल्हनी के उप चुनाव पर प्रदेश की नजर : अनिल राजभर

   

जौनपुर।  मल्हनी विधानसभा उप चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को कहा कि मल्हनी के उप चुनाव पर प्रदेश की नजर है। यह उपचुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत हमें जीत हासिल कर पार्टी को तोहफा के रूप में देनी है। उन्होंने यह बातें बक्शा विकास खंड के बशारतपुर गांव में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कहा कि 2017 की भूल को सुधारने का अच्छा अवसर है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को बताते हुए प्रत्याशी के पक्ष में मत देने की अपील करें। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुशील मिश्र, जितेंद्र मिश्र, अरुण कुमार उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 7227279204684712504

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item