11 वे चक्र की मतगणना तक धनंजय सिंह चल रहे थे आगे
https://www.shirazehind.com/2020/11/11.html
जौनपुर। आज मल्हनी विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हुए मतगणना में 11 राउंड तक निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे चल रहे थे लेकिन 12 चक्र की मतगणना के बाद लीड कम होना शुरू हुआ तो 13 राउण्ड में धनंजय सिंह लकी यादव 1396 वोटो से पिछड़ गये जो आखिरी चरण की मतगणना तक लकी यादव धनंजय सिंह को 4604 मतो के अंतर से हराकर सपा का किला बचाने में कामयाब हो गये।
13वें राउंड के बाद वोटों का गणित बदल गया था। 13वें राउंड में लकी यादव को 35544 और धनंजय सिंह को 33848 मत मिले थे। 10वें राउंड में धनंजय सिंह को 35544 वोट मिले, तो वहीं लकी यादव को 24121 मत मिले। 21वें राउंड में धनंजय सिंह और लकी यादव के बीच वोटों का अंतर 4995 पहुंच गया था। लकी यादव को 58039 और धनंजय सिंह को 45267 मत मिले। भाजपा को 18911, बसपा को 19814 और कांग्रेस को 2148 मत मिले।