मल्हनी में सपा ने लगाई हैट्रिक , पिता की विरासत मिली लकी को

जौनपुर। जिले की मल्हनी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के लकी यादव ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह को करीब 4604 वोटों से शिकस्त दी है। यहां से 16 उम्मीदवारों ने दांव लगाया था। वहीं, भाजपा के मनोज सिंह, बसपा के जयप्रकाश दुबे, और कांग्रेस के राकेश मिश्रा इस सीट पर उम्मीदरवार थे। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और पूर्व विधायक पारसनाथ यादव के बेटे हैं।

 लकी यादव पहले भी सपा से वर्ष 2007 में जौनपुर जिले की ही मड़ियाहूं विधान सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन इन्हें निर्दलीय उम्मीदवार श्रद्धा यादव ने हरा दिया था। अभी तक वह सपा में एक नेता के तौर पर जाने जाते थे। लकी यादव के पिता पारसनाथ यादव सपा के संस्थापक सदस्य भी थे। वह जौनपुर लोक सभा से दो बार सपा से ही सांसद भी बने थे। 
वर्ष 2012 से अस्तित्व में आई मल्हनी विधानसभा सीट पर अब तक सपा का कब्जा रहा है। वर्ष 2012 के पहले चुनाव में सपा के पारसनाथ यादव निर्वाचित हुए थे। उन्हें वर्ष 2017 में भी बड़े अंतर से जीत मिली। जून 2020 में निधन के बाद खाली हुई मल्हनी सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने पुत्र लकी यादव पर दांव लगाया था। अब सपा ने इस सीट से जीत की हैट्रिक लगा दी है। मल्हनी से पहले रारी के नाम पर रहे इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक कोई भी दल हैट्रिक नहीं लगा पाया था। वर्ष 2012 से अस्तित्व में आया जौनपुर जिले का मल्हनी विधानसभा क्षेत्र पहले रारी के नाम से जाना जाता था। यहां अब तक हुए चुनावों में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी पारसनाथ यादव के नाम पर रहा है। सिकरारा, बक्शा और करंजाकला ब्लॉक के अधिसंख्य और सिरकोनी ब्लॉक के कुछ हिस्सों को मिलाकर मल्हनी (पहले रारी) विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ है। वर्ष 2012 में मल्हनी सीट पर हुए पहले चुनाव में सपा के पारसनाथ यादव ने रिकॉर्ड 81,602 वोट पाकर निर्दल उम्मीदवार डॉ. जागृति सिंह को 31502 वोटों के अंतर से हराया था। डॉ. जागृति को 50,100 वोट मिले थे।

Related

news 5783931671053762193

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item