जनक कुमारी इंटर कालेज की छात्रा बनी थानाध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2020/11/blog-post_225.html
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के पूर्व लेखा निरीक्षक सुरेंद्र प्रजापति एडवोकेट की पुत्री अंशिका प्रजापति शुक्रवार को एक दिन के लिए महिला थाना की थानाध्यक्ष बनी। अंशिका जनक कुमारी इंटर कालेज में कक्षा 10 वीं की छात्रा है। इस दौरान थाने में फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने को लेकर सतर्क करते हुए उनकी समस्या सुनीं। चार फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए कहा कि भविष्य में वह भी पुलिस अधिकारी बनना चाहती हैं। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में अंशिका को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें बताया गया कि फरियादियों की समस्याओं का कैसे निस्तारण किया जाता है।
शुभकामना
जवाब देंहटाएं