गैगेस्टर पिन्टू सिंह की डेढ़ करोड़ रूपये की सम्मपत्ति कुर्क

   जौनपुर। जिला मजिस्टेªट के आदेश पर जिले की पुलिस ने आज एक और गैगेस्टर की करीब डेढ़ करोड़ रूपये की सम्मपत्ति को कुर्क किया है। यह सम्मपत्ति आरोपी के पिता के नाम पर है। पुलिस के अनुसार पिन्टू सिंह कुख्यात शराब तस्कर है। 

पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत् अभियुक्तगण द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में गैंग लीडर वीरबहादुर सिंह उर्फ पिन्टू सिंह पुत्र जोखन सिंह नि. महमूदपुर बडेरी थाना बरसठी के विरुद्ध गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है। अभियुक्त वीरबहादुर सिंह उर्फ पिन्टू सिंह द्वारा अपने गिरोह के साथ मिलकर किये गये अपराध से अर्जित धनराशि से अपने पिता के नाम की जमीन के चारो तरफ बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया गया है, जिसकी कीमत लगभग डेढ करोड़ रूपये हैं। जिसके सम्बन्ध में गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश दिनांक- 09.11.2020 के क्रम में अवैध रुप से अर्जिन धनराशि से अपने पिता के नाम की जमीन के चारो तरफ किये गये बाउण्ड्रीवाल के निर्माण को नियमानुसार कुर्क किये जाने का आदेश प्राप्त हुआ था। जिसके तामिला आज दिनांक 24.11.2020 को नियमानुसार ढुगढुगी बजाते हुए, माईक से एनाउन्स कर तथा बाउण्ड्रीवाल के चारो तरफ सम्पत्ति के कुर्क किये जाने का आदेश चस्पा कर कराया गया है।

जब्त सम्पत्ति का विवरण-*

1.   अभियुक्त वीरबहादुर सिंह उर्फ पिन्टू सिंह द्वारा अपने पिता के नाम की जमीन के चारो तरफ करायी गयी बाउण्ड्री वाल जिसकी कीमत लगभग डेढ करोड रूपये हैं।

*आपराधिक इतिहास-*

1. मु..सं. 108/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम 272/273 भा..वि. थाना मछलीशहर, जौनपुर

2. मु..सं. 332/2018 धारा 504/506 भा..वि. थाना मड़ियाहूँ, जौनपुर।

3. मु..सं. 206/16 धारा  60 आबकारी अधिनियम थाना सिंगरामऊ, जौनपुर।

4. मु..सं. 64/18 धारा 364/394 भा..वि. थाना बरसठी, जौनपुर।

5. मु..सं. 224/18 धारा 3(1) यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट थाना बससठी, जौनपुर।

6. मु..सं. 184/15 धारा 467/468/471भा..वि. 60 आबकारी एक्ट थाना बरसठी, जौनपुर।

7. मु..सं. 270/12 धारा 323/504/506 भा... 3(1)X SC/ST एक्ट थाना बरसठी, जौनपुर।

8. मु..सं. 101/2011 धारा 354 भा..वि. थाना बरसठी, जौनपुर।

9. मु..सं. 158/2000 धारा 323/504/506/379 भा..वि. थाना बरसठी, जौनपुर।

10. मु..सं. 11/2004 धारा 307 भा..वि. 3(2)5 SC/ST एक्ट थाना मड़ियाहूं, जौनपुर।

11. मु..सं. 373/15 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना मड़ियाहूं, जौनपुर।

12. मु..सं. 203/16 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना सिंगरामऊ, जौनपुर।

13. मु..सं. 194/15 धारा 60 आबकारी एक्ट 467/468/471 भा..वि. थाना बरसठी, जौनपुर।

14. मु..सं. 26/2004 धारा 308/325/323/504/506 थाना बरसठी, जौनपुर।

15. मु..सं. 351/15 धारा 60/63/72 आबकारी एक्ट 272/419/420/467/468/471 भा..वि. थाना सुजानगंज, जौनपुर।


Related

news 4346639104229259794

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item