सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार , आगे और ठण्ड बढ़ने की संभावना

जौनपुर।  शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले पांच वर्षों में 29 जनवरी को कभी भी इतना तापमान नहीं रहा। सर्द हवा और गलन से लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ऐसी ही ठंड रहने का अंदेशा जताया है।

 गणतंत्र दिवस  से मौसम लगातार सर्द बना हुआ है। सुबह घना कोहरा और दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे ही अच्छी धूप आने से ठंड से काफी राहत महसूस हुई। लोग दिन भर धूप का आनंद उठाते रहे। शुक्रवार को स्थिति उलट रही। पूरे दिन वातावरण में कोहरा और बादल छाए रहे। अपराह्न तीन बजे के बाद हल्की धूप हुई। धूप से राहत की उम्मीद में लोग घरों की छत और आंगन पर पहुंचे, लेकिन बर्फीली हवाओं ने उन्हें वापस घरों में दुबकने को विवश कर दिया। घरों के अंदर महिलाएं, बच्चे रजाई-कंबल में दुबके रहे तो जरूरी कार्यों से बाहर आने वाले पुरुष सदस्य भी स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर से शरीर को पूरी तरह ढंके हुए थे। बाइक से चलने वाले कुछ किमी की दूरी तय करने के बाद रुककर अलाव तापने के बाद ही आगे बढ़ रहे थे। 

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item