2022 में जनता योगी सरकार को उखाड़ फेकने जा रही है : पंकज सोनकर
https://www.shirazehind.com/2021/08/2022_10.html
जौनपुर। देश और प्रदेश में बेरोजगारी,महँगाई,अपराध,अत्याचार,और बढ़ते जुल्म के खिलाफ प्रियंका गाँधी के आह्वाहन पर पूरे प्रदेश में आज विधानसभा स्तरीय भाजपा गद्दी छोड़ो कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकालकर विरोध दर्ज करवाया जा रहा है । इसी कार्यक्रम के तहत मछलीशहर विधानसभा में पदयात्रा ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र पटेल सुनील यादव ,पंकज सोनकर के नेतृत्व में मछली शहर चौराहे से पूरे नगर में कोंग्रेसी कार्यकर्ता ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पदयात्रा किया ।
प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर ने कहा की महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा ,किसानों की समस्या ,बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जी और योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछेगा लेकिन बेशर्म सरकार इस पर जवाब देने के बजाय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर मुकदमे लाद कर जेल भेजने की धमकी दे रही है ।कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मजबूती के साथ हर मुद्दे पर जनता की आवाज बनकर सरकार से सवाल पूछेगा और आज उमड़ा हुआ जनसैलाब इस बात का संदेश दे रहा सरकार को 2022 में जनता योगी सरकार को उखाड़ के फेकने जा रही है। पदयात्रा कार्यक्रम में सर्वश्री युथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्य वीर सिंह , महासचिव प्रमोद सिंह , महमूद अंसारी , नन्हे अंसारी ,अली अंसारी ,लौह गुप्ता , प्रेम चंद्र यादव, शैलेश कुमार ,अजीत यादव ,विनोद सरोज ,नंदलाल गौतम चंद्र शेखर चौहान , इकबाल राइन , जब्बार सलमानी , अनिल कनौजिया कमलेश कनौजिया , चंचल गौतम ,राजन गुप्ता ,सुरेश गुप्ता , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी मौजूद रहे ।