भूपेंद्र चौधरी ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण

 जौनपुर। सदस्य विधान परिषद व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा  भूपेंद्र सिंह चौधरी के द्वारा  के शाहीपुल के पास स्थित हनुमान घाट एवं बजरंग घाट के विकास कार्यक्रम के तहत चल रहे नवीनीकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

           सदस्य विधान परिषद  के द्वारा कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि अवशेष कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लिए जाएं जिससे जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिले। इस दौरान  उन्होंने   कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई तृतीय से कार्य की लागत, कार्य प्रारंभ होने की तिथि की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि समयबद्ध और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।  
             उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि वर्षा होने के पूर्व मजदूरों की संख्या में यथोचित वृद्धि करते हुए कार्य को शासन की मंशा के अनुरूप जल्द से जल्द पूर्ण कराये।  इसके उपरान्त  मंत्री  द्वारा एस.टी.पी. के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया और शेष नालों को शीघ्र अतिशीघ्र टैपिंग कराने निर्देश दिया।  
              इस अवसर पर  राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण  गिरीश चन्द्र यादव,  राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष  पुष्पराज सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 2168833409966274102

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item