हत्या का प्रयास करने के आरोपी तीन महिलाएं गिरफ्तार

सिकरारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकरारा पुलिस ने मिली सूचना पर समाधगंज बाजार से धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 427, 452, 307, 308, 120बी भादंवि थाना सिकरारा से संबंधित वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पकड़ी गयीं महिलाओं में शारदा देवी पत्नी अरूण कुमार निवासी ग्राम डगरियांव थाना सिकरारा, साधना पुत्री अरूण कुमार निवासी ग्राम डगरियांव थाना सिकरारा एवं नीतू पुत्री अरूण कुमार निवासी ग्राम डगरियांव थाना सिकरारा हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के अलावा उ0नि0 विजय कुमार, कां0 अभिमन्यु यादव, कां0 विवेक यादव, म0कां0 ज्योति सिंह एवं म0कां0 पुष्पा मौर्य शामिल रहे।

Related

crime 1229864594284634912

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item