आर्यन का आई ई एस में हुआ चयन
https://www.shirazehind.com/2024/09/blog-post_764.html
जौनपुर ।नईगंज निवासी आर्यन यादव का चयन इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज(आई इ एस )में हुआ है।आर्यन ने अपनी शिक्षा सेंट पैट्रिक स्कूल जौनपुर से प्राप्त किया है।बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन से 2021 में इन आई टी,वारंगल से उत्तीर्ण किये है।सिविल सर्विस में अपने सीनियर व पिता शिवकुमार यादव(अध्यापक)माता श्रीमती चंदा यादव(अध्यापक)की प्रेरणा से दूसरे प्रयास में सफलता हासिल किया है।आर्यन के चयन पर पूर्व माध्यमिक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ संतोष तिवारी,ज़िला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, डॉ मनीष सिंह,शैलेश चतुर्वेदी,अनुपम श्रीवास्तव,डॉ कमलेश यादव,मंजू पांडेय,सुनील सिंह,अजय पांडेय,संतोष सिंह और संगठन के लोगों ने शुभकामनाएं दी है।