शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक किया दुराचार,आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2025/04/blog-post_750.html
जफराबाद।क्षेत्र के एक गांव के युवक ने अपने गांव की एक युवती से शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक दुराचार किया।बाद में वह मुकर गया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
ऊक्त गांव निवासी 26 वर्षीय युवक गांव की ही हम उम्र युवती से पहले प्रेम सम्बन्ध बनाया उसके बाद युवती से शादी करने का झांसा देकर लगातार दुराचार करता रहा।कुछ माह पूर्व से जब युवती ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया।तब वह टाल मटोल करने लगा।बताया जाता है कि चार महीने पूर्व दोनो पक्ष में इसी बात को थाने पर पंचायत हुई थी।उस पंचायत में भी युवक ने शादी करने की बात स्वीकार किया था।उसके बाद भी वह शादी नही किया।अंत मे पीड़िता ने युवक के विरुद्ध तहरीर दिया।पुलिस ने आरोपी पर युवक पर दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया।उसके बाद थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव को मुखबिर से मिला सूचना पर आरोपी को कस्बे के नावघाट मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।