पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वालों को किया गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2025/05/blog-post_29.html
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थाना सुजानगंज पुलिस टीम ने हिन्दू धर्म से इसाई धर्म में परिवर्तन कराने के सम्बन्ध में थाना सुजानगंज में पंजीकृत धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 से सम्बन्धित अभियुक्तगण खेमचन्द्र पुत्र राम दुलार एवं राम नारायण पुत्र खेमचन्द्र निवासीगण ग्राम कुत्तूपुर थाना सुजानगंज को कुत्तूपुर से हिरासत पुलिस में लिया गया। बाद कार्यवाही उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में यजुवेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष के अलावा उ0नि0 मनोज सिंह, का0 अजय कुमार एवं का0 गया प्रसाद पटेल शामिल रहे।

