मुख्यमंत्री से मिले राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी

 कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कर्मचारी संघ पदाधिकारियों सहित राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला, महामंत्री नंदकिशोर सिंह (अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय) तथा संगठन मंत्री रमेश यादव (महामंत्री, पूर्वांचल विश्वविद्यालय) ने किया।

बैठक के दौरान कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिनमें अवकाश नकदीकरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, संविदा व तदर्थ कर्मचारियों का विनियमन आदि महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य कर्मचारी महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति हेतु भी आमंत्रण दिया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समय देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार सकारात्मक और ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

यह मुलाकात कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए इस सकारात्मक पहल का स्वागत किया।

Related

डाक्टर 6645796934097226921

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item