मारपीट के तीन मामलों में कई घायल, नौ गिरफ्तार
जफराबाद : क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार को हुई मारपीट की घटनाओं से तनाव का माहौल बन गया। तीन अलग-अलग मामलों में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पहली घटना शाहबडे पुर गांव की है, जहां दो सगे भाइयों राजकुमार और विजय कुमार के बीच पानी बहाने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस झगड़े में दोनों भाइयों के साथ-साथ उनकी पत्नियां गुंजा (पत्नी राजकुमार) और डिम्पल (पत्नी विजय कुमार) भी घायल हो गईं।
दूसरी घटना पहेतिया गांव की है, जहां डाल काटने को लेकर हुए विवाद में रीता (पत्नी उदयराज) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
तीसरी घटना समोपुर गांव में हुई, जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस झगड़े में कई लोग चोटिल हुए। पुलिस ने इस मामले में राम खेलावन (पुत्र रामदुलार), उनकी पत्नी कलावती देवी, तथा दूसरे पक्ष से जालिम (पुत्र फेरई) और उर्मिला देवी (पत्नी स्व. मोहन निषाद) को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।