विनय यादव अध्यक्ष व शेष नारायण मौर्य उपाध्यक्ष निर्वाचित

 ब्लाक महराजगंज का ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न


महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह के निर्देश पर विकास खंड महराजगंज में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव गुरुवार को ब्लाक सभागार में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विनय यादव, उपाध्यक्ष पद पर शेष नारायण मौर्य, मंत्री पद पर विकास यादव, कोषाध्यक्ष पद पर विकास गौतम तथा संप्रेक्षक पद पर विनय जायसवाल को निर्वाचित किया।
बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्ण कुमार पाण्डेय तथा संचालन वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष दुबे ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय यादव ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ साथियों ने संघ की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उस पर शत—प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हक एवं उनके अधिकार व सम्मान पर कदापि आंच नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर संतोष दुबे, विनय यादव, विकास यादव, शेष नारायण मौर्या, प्रशान्त यादव, सुरेन्द्र यादव, विकास गौतम, विनय जायसवाल, उमेन्द्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 2020509785850102108

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item