सर्वोच्च करदाता व्यापारियों को मिला 'भामाशाह सम्मान'

भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया

जौनपुर। दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण  गिरीश चंद्र यादव, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष  पुष्पराज सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायी उद्बोधन को उपस्थितजनों ने सुना।

   सम्मान और प्रेरणा का मंच
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भामाशाह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा अपनी स्वरचित पुस्तक "कालप्रेरणा" भेंट की, जिसमें भामाशाह से जुड़ा विशेष अध्याय भी सम्मिलित है।

इस अवसर पर  मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा, "भामाशाह जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और बलिदान की अद्भुत मिसाल है। उनके जैसे देशभक्तों के कारण ही आज हम गौरव से सिर ऊँचा कर सकते हैं।" उन्होंने महाराणा प्रताप और भामाशाह के ऐतिहासिक संबंधों की भी सराहना की।

    करदाता व्यापारियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान जनपद के सर्वोच्च जीएसटी करदाता प्रतिष्ठानों –
कीतिकुंज ग्रुप, पाठक ऑटोमोबाइल, एक्सप्रेस टर्फ ग्लास, जायसवाल आयरन स्टोर, बालाजी इंटरप्राइजेज, शारदा ट्रैक्टर व प्रिया ऑटो को "भामाशाह सम्मान" से नवाजा गया।

  विशेष योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र वितरण
व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय निवेश के लिए खुशबू सिंह (ओम साईराम ट्रेडर्स), विनय कुमार सिंह (कुमार सिंह आदित्य होटल), अमित अग्रवाल (बोखारा इंडस्ट्रीज), सुधांशु गुप्ता (माँ कामाख्या इंडस्ट्रीज), ब्रजेश यादव (सुशीला बायोफर्टिलाइजर) को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और प्रदर्शनी
राहुल पाठक और मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया, वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने ODOP (एक जिला एक उत्पाद) प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

  उपस्थित प्रमुखजन
कार्यक्रम में व्यापारीगण पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, आईबी सिंह सहित कई अन्य व्यापारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 3277292176385939138

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item