कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमे के विरोध में जौनपुर में प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2025/07/blog-post_444.html
जौनपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य नेताओं पर बनारस में दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार, गुंडाराज और बेरोजगारी छिपाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने मुकदमे को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।