पत्रकार के घर पर हंगामा करने वाले 6 मनबढ़ गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2025/08/6_19.html
शाहगंज पुलिस ने शांति भंग में किया चालान, कोर्ट के समक्ष पेश
जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में पत्रकार विवेक कुमार के घर पर चढ़कर हंगामा करने, गाली-गलौच व अश्लील हरकतें करने और “नारद रिटर्न” पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
शाहगंज पुलिस टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निर्देशन और निकट पर्यवेक्षण में कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मंगलवार 19 अगस्त 2025 को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बी.एन.एस.एस. के तहत अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- प्रियम पाण्डेय पुत्र मंगला प्रसाद पाण्डेय, निवासी ताखा पश्चिम, थाना शाहगंज
- अजीत कुमार चतुर्वेदी पुत्र धीरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, निवासी ताखा पश्चिम, थाना शाहगंज
- रोहित यादव पुत्र देवकी यादव, निवासी पक्का पोखरा, थाना शाहगंज
- सत्यम अग्रहरी पुत्र दिनेश अग्रहरी, निवासी पक्का पोखरा, थाना शाहगंज
- नवनीत शर्मा पुत्र स्व. मदनलाल शर्मा, निवासी पक्का पोखरा, थाना शाहगंज
- मोनू यादव पुत्र जयप्रकाश यादव, निवासी पक्का पोखरा, थाना शाहगंज
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आनंद प्रजापति मय पुलिस टीम, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर।
पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।