अयान हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा केस की मॉनिटरिंग किये जाने से प्रकरण हुआ हाई प्रोफाइल
गोली लगने पर बिना पुलिस को सूचित किये डॉक्टर के उपचार करने पर उठा सवाल
शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली पुलिस ने अयान हत्याकांड में फरार दूसरे आरोपित को रविवार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रोडवेज शाहगंज के पास से की गई है।सीओ अजीत सिंह चौहान के मुताबिक असहद ने पूछताछ में बताया कि 18 जुलाई 2025 को वह अपने चाचा फैजान के घर पर मौजूद था, जहां आदिल पुत्र बब्बन निवासी अरन्द भी मौजूद था। उसी दौरान अतीकुर्रहमान अपने भांजे अयान और अफ्फान के साथ आया, जिससे आदिल और अयान के बीच कहासुनी हो गई।
उसके अनुसार कि जब अयान ने गाली देना शुरू किया, तो उसने और अब्दुर्रहमान ने आदिल से कहा कि इसे कमरे में ले जाकर ठीक कर दो। आदिल अयान को कमरे में ले गया और उसके सीने में गोली मार दी।
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में सनसनीखेज घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। उन्होंने पाया कि अयान की गोली लगने के बाद बिना पुलिस को सूचित किए निजी अस्पताल में उपचार किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सकों की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए डॉ मोहसिन समेत तीन चिकित्सकों से लंबी पूछताछ की।
गिरफ्तार असहद पुत्र अरशद निवासी मिल्लतनगर को पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया ।
इस से पूर्व मुख्य आरोपी मो आदिल न्यायालय में समर्पण कर चुका है ।


Police walon ke paas yah larka last friday say thha aur arrest yah log aaj dikha rahe hain
जवाब देंहटाएं