बन्द घर से बाइक व सामान चोरी, गांव में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के मनहन गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने एक बाइक समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

गांव निवासी सुबाष उपाध्याय परिवार संग मुंबई में रहते हैं। उनका पैतृक घर लंबे समय से बंद था। 22 अगस्त की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर रखा सामान खंगाल डाला। चोर होंडा शाइन बाइक, एलईडी टीवी, पीतल के बर्तन और कपड़े आदि उठा ले गए।

23 अगस्त की सुबह ग्रामीणों की नजर जब घर के खुले दरवाजे पर पड़ी तो शक हुआ। सूचना पर पीड़ित का भतीजा विनोद उपाध्याय मौके पर पहुंचा और पूरी जानकारी मुंबई में मौजूद अपने चाचा को दी। इसके बाद पीड़ित का बेटा मनीष मंगलवार को घर आया तो चोरी की पुष्टि हुई।

सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि परिवार वर्ष में कभी-कभार ही घर आता है। चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


Related

JAUNPUR 5737597524083506540

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item