सेवा भारती जौनपुर ने किया सामूहिक कन्या पूजन, नारी शक्ति को दिया सम्मान

जौनपुर। सेवा भारती जौनपुर के तत्वावधान में सेवा बस्ती मुरादगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को देवी स्वरूपा मानकर उनके चरण पखारकर, तिलक लगाकर व चुनरी से सुसज्जित कर पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह, सेवा भारती विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला बाल्य कार्य प्रमुख नारायण दास, नगर धर्म जागरण प्रमुख धर्मेंद्र, संयोजिका सुचिता सिंह सहित संस्था के पदाधिकारियों ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पंडित आनंद मिश्र ने कन्या पूजन का शुभारंभ कराया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों व मातृशक्तियों ने कन्याओं को माला, चुनरी, कुमकुम-टीका अर्पित कर सम्मानित किया और उन्हें भोजन व उपहार प्रदान किए।

मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष सिंह ने कहा कि मां दुर्गा के नौ रूप नारी जीवन चक्र का प्रतीक हैं। नारी में संपूर्ण सृष्टि और ब्रह्मांड की शक्ति निहित है। यदि आज की नारी अपनी शक्ति को पहचानकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े तो समाज और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह ने सेवा बस्तियों में सेवा भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और समरसता स्थापित करने हेतु निरंतर ऐसे प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन नारायण दास चौरसिया ने किया तथा आभार महामंत्री देवेश गुप्ता ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेविका वंदना सरकार, महिला प्रमुख स्वप्निल सिंह, शिक्षा आयाम प्रमुख अर्चना सिंह, सखी वेलफेयर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सुधीर सिंह, शशांक श्रीवास्तव, दीपक सिंह, रामचंद्र मधुकर, राजेश कुमार, संतोष कुमार, क्रीड़ा भारती से अजीत प्रताप सिंह, सक्षम जिला अध्यक्ष डॉ. उत्तम गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, अंकुर चौहान, बस्ती प्रमुख प्रणव, सौरभ चौहान, शिवम, रविंद्र, प्रतीक समेत तमाम मातृशक्तियां और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Related

डाक्टर 992385888532751419

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item