दलित ट्रैक्टर चालक से सपा नेता की गुंडई, पीडीए की एकता ध्वस्त — वीडियो वायरल

जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार की शाम सपा का पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) समीकरण चरमरा गया, जब समाजवादी पार्टी के मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने अपने बेटे व एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर एक दलित ट्रैक्टर चालक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव नगर पंचायत की पानी टंकी के पास शुक्रवार शाम की है। तहरपुर परियावा गांव की दलित बस्ती निवासी प्रमोद कुमार पुत्र श्रीपत अपने ट्रैक्टर के साथ वहां पहुंचा था और एक दुकान के सामने वाहन खड़ा किया था। इसी बात को लेकर दुकानदार से कहासुनी हुई।

आरोप है कि इसी दौरान सपा के मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, उनके पुत्र नवी अहमद और सेजर आलम पुत्र हाफिज मौके पर पहुंचे और प्रमोद को गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटने लगे। प्रमोद के ट्रैक्टर पर बैठने के दौरान भी हमला जारी रहा।

पीड़ित प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट की धाराओं और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है

सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, आगे की कार्रवाई प्रचलित है।


Related

डाक्टर 1975660679718824009

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item