दलित ट्रैक्टर चालक से सपा नेता की गुंडई, पीडीए की एकता ध्वस्त — वीडियो वायरल
घटना जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव नगर पंचायत की पानी टंकी के पास शुक्रवार शाम की है। तहरपुर परियावा गांव की दलित बस्ती निवासी प्रमोद कुमार पुत्र श्रीपत अपने ट्रैक्टर के साथ वहां पहुंचा था और एक दुकान के सामने वाहन खड़ा किया था। इसी बात को लेकर दुकानदार से कहासुनी हुई।
आरोप है कि इसी दौरान सपा के मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, उनके पुत्र नवी अहमद और सेजर आलम पुत्र हाफिज मौके पर पहुंचे और प्रमोद को गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटने लगे। प्रमोद के ट्रैक्टर पर बैठने के दौरान भी हमला जारी रहा।
पीड़ित प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट की धाराओं और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, आगे की कार्रवाई प्रचलित है।


समाजवादी हमेशा दलितों को पीटते आ रहे हैं
जवाब देंहटाएं