छठ पर्व पर जौनपुर में यातायात डायवर्जन लागू, इन रास्तों पर रहेगा वाहनों का प्रवेश वर्जित

जौनपुर। आगामी डाला छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं को घाटों तक सुगमता से पहुँचाने हेतु यातायात पुलिस जौनपुर ने नगर क्षेत्र में वाहन डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था 27 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक तथा 28 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

यातायात प्रभारी के अनुसार यह निर्णय पर्व की भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि किसी प्रकार की जाम या असुविधा न हो। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे डायवर्जन वाले मार्गों से अपने वाहन न ले जाएं और पुलिस द्वारा निर्धारित रूट का पालन करें।

जहाँ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा:

  1. पॉलिटेक्निक चौराहा से ओलन्दगंज की ओर तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  2. जेसीज से ओलन्दगंज की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  3. जोगिया पुल के नीचे से नक्खास/ओलन्दगंज की ओर तीन पहिया व चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
  4. अशोक टॉकीज तिराहा/सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  5. चाहरसू चौराहा से शाही पुल की ओर तीन पहिया व चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
  6. ओलन्दगंज चौराहा से शाही पुल की ओर भी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  7. भंडारी, कुत्तुपुर, मल्हनी की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन, यदि छठ पूजा से संबंधित नहीं हैं, तो उन्हें अटाला, मानिक चौक, सिपाह मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

 पार्किंग व्यवस्था:

व्रती महिलाओं और पर्व सामग्री से जुड़े वाहनों को घाटों के समीप पार्किंग की अनुमति दी गई है —

  1. नक्खास तिराहे से सद्भावना पुल मार्ग पर जाने वाले वाहन नदी से पहले चहारदीवारी के अंदर व प्राथमिक विद्यालय परिसर में पार्क किए जाएंगे।
  2. अशोक टॉकीज से सद्भावना पुल मार्ग पर आने वाले वाहन नदी से पहले किला के पीछे मुख्य मार्ग के किनारे पार्क होंगे।
  3. चाहरसू व पॉलिटेक्निक से शाही पुल मार्ग पर आने वाले वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पर्व के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, सहयोग करें और छठ पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं।


Related

डाक्टर 5991040131257388315

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item