विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में महिलाओं ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन

जौनपुर। जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में महिलाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी कार्यकुशलता और जिम्मेदारी का अद्भुत परिचय दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा की जा रही निरंतर समीक्षा में महिला बीएलओ सबसे आगे नज़र आईं।

जिन महिला बीएलओ ने शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन करते हुए पुनरीक्षण कार्य को नई गति दी है, उनमें प्रमुख हैं—

  • शशिकला — विधानसभा जफराबाद, बूथ संख्या 17
  • गीता यादव — विधानसभा शाहगंज, बूथ संख्या 32
  • सावित्री यादव — भाग संख्या 365

इन महिला बीएलओ ने निर्धारित समय-सीमा में न केवल कोर्ट-निर्धारित कार्य पूरे किए, बल्कि तकनीकी कार्यों में भी अपनी दक्षता साबित की। उनकी मेहनत, अनुशासन और कार्य के प्रति लगन ने जिले में पुनरीक्षण अभियान को नई दिशा प्रदान की है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने महिला बीएलओ के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ये महिलाएं जनपद के लिए प्रेरणास्रोत हैं और प्रशासनिक दायित्वों को निभाने में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का मजबूत उदाहरण भी।

उन्होंने अन्य बीएलओ को भी प्रेरणा लेते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।


Related

JAUNPUR 8851632009715162204

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item