हनुमान जी की दिव्य लीलाओं का स्मरण कराता है सुंदरकांड: सुशील उपाध्याय
मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुआ मासिक सुंदरकांड प्रतियोगिता
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के उमरक्षा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित मासिक सुंदरकांड प्रतियोगिता में सोमवार की रात्रि युवा सनातनी मानस मंडली मड़ियाहूं की टीम द्वारा भव्य गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित हीरामन उपाध्याय द्वारा यजमान सुरेश चंद्र उपाध्याय सपत्नीक इंद्रावती उपाध्याय के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम आयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रवासी वाराणसी महानगर सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा "सुंदरकांड में हनुमान जी का पराक्रम के साथ प्रभु श्रीराम, माता सीता की महिमा का सुंदर वर्णन है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड हनुमान जी के दिव्य लीलाओं का स्मरण भी कराता है। श्री उपाध्याय ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ शांति है। यह हमें जीवन के कठिन मार्गों में भी धैर्य और साहस प्रदान करता है। निर्णायक मंडल में लालसहब शुक्ल, सतीश कुमार उपाध्याय, कैलाश नाथ शुक्ला ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा।
इस दौरान मछलीशहर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह, श्रीमती साधना सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने भी टीम को अंक प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में हनुमान जी और रामचरित मानस की आरती पश्चात गायक टीम के राजकुमार पाठक, सूरज मिश्रा एवं रुद्र सिंह को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रमाशंकर उपाध्याय, राम सागर शुक्ला, शेषनाथ शुक्ला, लालमुनि उपाध्याय, पद्माकर शुक्ल, ज्वाला प्रसाद मिश्र सदानंद शुक्ला, अशोक शुक्ला, जयशंकर शुक्ला, राजेश शुक्ला, अशोक दुबे, सूर्यनाथ शुक्ला, तेज बहादुर सिंह, त्रिलोकी नाथ शुक्ला, ओंकार उपाध्याय, जयशंकर पाल, प्रधान राजेंद्र प्रसाद गौतम, नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने अंक प्रदान किए।

